शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

ए.टी.एम से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

 



🔺ए.टी.एम से जुड़े कुछ रोचक तथ्य🔺


 2 सितंबर, 1969 को पहली बार ATM मशीन आम जनता के इस्तेमाल के लिए लगाई गई थी। इस सर्विस को केमिकल बैंक इन रॉकविल सेंटर, न्यूयॉर्क ने शुरू किया था। बीते सालों के दौरान ATM का सफर लगभग सभी देशों में पहुंच चुका है। अब तो लगभग हर किलोमीटर में कई ATM दिख जाते हैं। वैसे ATM बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। हम आपको इससे जुड़ी कई रोचक बातें बता रहे हैं।



ऐसे बना ATM- ATM को स्कॉटलैंड के जॉन शेफर्ड बैरन ने बनाया था। 1965 में एक दिन बैरन पैसे निकालने बैंक एक मिनट की देरी से पहुंचे है और बैंक बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने सोचा की क्यों न एक ऐसी मशीन बनाई जाए जिससे 24 घंटे पैसे निकाले जा सके।


पहला ATM- ATM को Automated Teller Machine कहते हैं। कैश निकालने वाला पहला ATM 27 जून, 1967 को लंदन के बारक्लेज बैंक में लगाया गया था


पिन की कहानी- शैफर्ड बैरन ATM की पिन नंबर 6 डिजिट में रखना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी कारोलीन को 6 डिजिट याद नहीं होते थे। इसलिए पिन 4 डिजिट का तय किया।


भारत में पहला ATM- भारत में पहली बार ATM सर्विस 1987 में शुरू की गई थी। हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (HSBC) ने मशीन को मुंबई में लगाया था।


ATM से गोल्ड- ATM से सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि गोल्ड भी निकलता है। पहली गोल्ड-प्लेट निकालने वाली मशीन आबू धावी के अमीरात पैलेस होटल की लॉबी में लगाईं गई थी। इससे 320 तरह के गोल्ड आइटम निकाल सकते थे।


तैरने वाला ATM- तैरने वाला पहला ATM केरल के कोचि में लगाया गया था। ये मशीन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने झंकार में लगाईं थी। इसकी ऑनर केरल शिपिंग एंड इनलैंड नेविगेशन कॉर्पोरेशन (KSINC) कंपनी थी।


बिना अकाउंट के ATM- यूरोप के देश रोमानिया में बिना बैंक खाते के भी ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, भारत समेत कई देशों में इस तरह की सुविधा नहीं है।


बायोमेट्रिक ATM- ब्राजील में बैंकिंग ट्रांजेक्शन और पासवर्ड को ज्यादा सेफ बनाने के लिए बायोमेट्रिक ATM का इस्तेमाल किया जाता है। इन ATM पर यूज़र को पहले फिंगर स्कैन करना पड़ता है।


ATM के नाम- ATM को कई अलग नाम से जाना जाता है। यूके और न्यूज़ीलैंड में इसे कैशपोइन्ट या कैश मशीन कहते है।


कार्ड खाने वाला ATM- 1968 में बारक्लेज़ बैंक में लगाए गए ATM से पैसे निकालने के लिए कार्ड का इस्तेमाल होता था। ये कार्ड बैंक से लेना पड़ता था। हालांकि, कार्ड मशीन के अंदर ही रह जाता था और हर बार नया कार्ड लेना पढता था।


4 डिजिट के कॉम्बिनेशन ATM पिन- 4 डिजिट के पिन के 0 से 9 के बीच 10,000 संभव और वैलिड पासवर्ड का कॉम्बिनेशन मौजूद हैं। इनमें सबसे कॉमन 1234, 1111 और 0000 है। वहीँ सबसे काम यूज़ होने वाला पासवर्ड 8068 है।


चोरी हो तो- यदि कोई पैसा चोरी करने के इरादे से पूरी ATM को उठाकर ले जाए, तो इसे लेकर ज्यादा दूर नहीं जा सकता। दरअसल इस मशीन में एक चिप इंस्टॉल है, जिसे GPS से ट्रैक किया जा सकता है।


ATM में इंक- ATM के अंदर जिस जगह पर नोट रहते हैं वहां पर एक ब्लू इंक वाली बोतल रहती है। यदि कोई जबरदस्ती नोट निकालने की कोशिश करता है या फिर मशीन तोड़ता है, तो ये इंक नोट पर फ़ैल जाती है।


सबसे ऊंचा ATM- दुनिया का सबसे ऊंचा ATM नाथू-ला में है। इसकी ऊंचाई कुपूप से 14300 फ़ीट है। ये भारत-चीन बॉर्डर पर मौजूद आर्मी के लिए है।


भारत में जन्मे ATM इन्वेंटर- जॉन शैफर्ड बैरन का जन्म 23 जून, 1925 को भारत के शिलॉन्ग (मेघालय) में हुआ था। उनके पिता विलफ्रिड बैरन चिटगांव पोर्ट कमिश्नर्स के चीफ इंजीनियर्स थे।

*******************************************************************************

यूज़चाहे ना किया हो लेकिन ATM देखा लगभग सभी ने होगा और यदि देखा भी नही होगा लेकिन नाम तो सुना ही होगा. अगर सुना भी नही होगा तो आज हम आपको डिटेल में बताने जा रहे है. हम आपको एटीएम से जुड़े 18 रोचक तथ्य बताएगे जिन्हें शायद आप ना जानते हो.


1. ATM की Full Form है Automated Teller Machine.


2. खास बात यह है ATM के अविष्कारक का जन्म भारत में हुआ था. ATM बनाने वाले स्काॅटलैंड के जॉन शेफर्ड बैरन का जन्म 23 जून 1925 को मेघालय के शिलॉन्ग में हुआ था. उस समय उनके स्कॉटिश पिता विलफ्रिड बैरन चिटगांव पोर्ट कमिश्नर्स के चीफ इंजीनियर थे.

 

3. एटीएम बनाने का आइडिया नहाते समय आया था उन्होनें सोचा यदि चॉकलेट निकालने वाली मशीन की तरह पैसे निकालने वाली मशीन भी हो, जिससे 24 घंटे कैश निकाल सकें तो कितनी सहूलियत होगी। इसके बाद उन्होंने एटीएम मशीन का निर्माण किया.


4. पहली ATM मशीन 27 जून 1967 को लंदन के बारक्लेज बैंक ने लगाई थी.


5. पूरी दुनिया में लगभग 30 लाख ATM है जिनमें से 2.5 लाख ATM भारत में है.


6. भारत में पहला ATM सन् 1987 में लगाया गया था. भारत में पहला एटीएम हॉन्गकॉन्ग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एचएसबीसी) ने मुंबई में लगाया था.


7. ATM बनाने वाले बैरन ने कभी अपनी मशीन का पेटेंट नही कराया. वह अपनी टेक्नोलाॅजी को सीक्रेट रखना चाहते है. अगर वो पेटेंट कराते तो उन्हें अपने कोड सिस्टम को पेटेंट एजेंसियों से साझा करना पड़ता. इसलिए उन्होनें पेटेंट ना कराने का फैसला किया.


8. खास बात यह भी है कि बैरन एटीएम का पिन 6 डिजिट का करने के पक्ष में थे, लेकिन उनकी पत्नी ने उनसे कहा कि 6 डिजिट ज्यादा है और लोग इसे याद नहीं रख पाएंगे। इस कारण बाद में उन्होंने चार डिजिट का एटीएम पिन बनाया। आज भी चार डिजिट का ही पिन चलन में है.


9. आप बिना बैंक खाते के भी ATM प्रयोग कर सकते है लेकिन ऐसा भारत में संभव नही है. दरअसल, यूरोप के देश रोमानिया में 84% जनसंख्या के पास बैंक खाता नही है लेकिन वे फिर भी एटीएम प्रयोग करते है.


10. पहला तैरने वाला ATM केरल के कोचि में लगाया गया था. ये मशीन State Bank of India ने झंकार में लगाईं थी. इसकी मालिक Kerala Shipping and Inland Navigation Corporation (KSINC) कंपनी थी.


11. ATM से सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि गोल्ड भी निकलता है. पहली गोल्ड-प्लेट निकालने वाली मशीन आबू धाबी के अमीरात पैलेस होटल की लॉबी में लगाई गई थी. इससे 320 तरह के गोल्ड आइटम निकाल सकते थे.


12. दुनिया का सबसे ऊंचा ATM नाथू-ला में है. यह समुंद्र तल से 14300 फ़ीट की ऊँचाई पर है. ये एटीएम भारत-चीन के बार्डर पर आर्मी के लिए लगाया गया है.


13. दुनिया का सबसे अकेला एटीएम Antarctica में है. मतलब यहाँ 1 ही एटीएम है.


14. ब्राजील में बैंकिंग ट्रांजेक्शन और पासवर्ड को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए बायोमेट्रिक ATM का इस्तेमाल किया जाता है. इन ATM पर पैसा निकालने के लिए पिन की जगह फिंगरप्रिंट प्रयोग होते है.


15. कई बार चोर सिर्फ पैसों की बजाय पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़ ले जाते है. ऐसे में वो ज्यादा दूर तक नही जा पाते क्योंकि मशीन में GPS से connected एक चिप होती है. इससे ATM का पता लगाना आसान हो जाता है.


16. भारत में ATM से किसी ओर दिन की बजाय सबसे ज्यादा cash शुक्रवार को निकाला जाता है.


17. ATM कार्ड प्रयोग करने वाले 11% लोगो की पिन 1234 हैं मतलब, हर 10वें आदमी की ATM पिन 1234 है और सबसे कम प्रयोग की जाने वाली पिन 8068 हैं.


18. कुछ लोग मानते है कि खतरे के समय में अगर अपने ATM कार्ड की PIN को उल्टा भर दे (जैसे 1234 की जगह 4321) तो नजदीक के पुलिस स्टेशन को पता लग जाया हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह एक झूठ है.


नींद के बारे में 41 रोचक तथ्य

 🔺'नींद के बारे में 41 रोचक तथ्य"🔺


हर कोई सोता हैं और आज से नही बल्कि जब से पैदा हुआ हैं तब से सोता हैं. लेकिन ये काम रोज करने के बावजूद भी हमें नींद के बारे में बहुत कुछ नही पता. आज हम आपको 42 Sleep Facts बताएंगे, जो आपको नींद से जगाने के लिए काफी हैं.



1. आज तक ऐसा कोई जवाब नहीं मिला जिससे पता चले हम सोते क्यों हैं।


2. इंसान अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा, यानि लगभग 25 वर्ष, सोने में गुजार देता हैं।


3. जब तक बच्चा 2 साल का होता हैं तब तक बच्चे के मां-बाप उसकी वजह से 1055 घंटे कम सोते हैं।


4. सोते वक्त अगर आप के दिमाग को लगता है की आप किसी खतरे में नही हैं तो वे उन आवाजो को छानकर निकाल देता है जो आप को नींद से जगा सकती हैं।


5. जब आपकी नींद Alarm बजने से थोड़ी देर पहले खुल जाती हैं तो उसे “Circadian Rhythm” कहते हैं।


6. कभी-कभी जब हम सोने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो घडी की टिक-टिक से भी हमें बहुत गुस्सा आता हैं।

 

7. अक्सर हम दोपहर के 2.00 बजे और रात के 2.00 बजे सबसे ज्यादा थकान महसूस करते हैं।


8. अकसर जो लोग ज्यादा नहीं सोते उनके harmons का स्तर जल्दी गिरता हैं।


9. सबसे ज्यादा समय तक लगातार जागने का रिकार्ड 1964 में 17 साल के Randy Gardner ने बनाया था. वह 264 घंटे 12 मिनट तक जगा रहा.


10. अगर आप किसी सपने से जाग गए हैं और वापस उस सपने को देखना कहते हैं तो आपको जल्दी से आंखे बंद करके सो जाना चाहिये बिलकुल सीधा होकर. ये तरीका हर बार काम नहीं करता पर आप एक अच्छा सपना जरूर देख पाएंगे.


11. आपको जानकर हैरानी होगी कि 15% जनसंख्या को नींद में चलने की और 5% जनसंख्या को नींद में बोलने की बीमारी हैं।


12. हर 4 शादीशुदा जोड़ो में से एक जोड़ा ऐसा हैं, जो अलग-अलग बेड पर सोता हैं।


13. जब आप खुश होते हैं तो कम नींद में काम चल जाता हैं।


14. महात्मा गांधी अपनी इच्छा अनुसार सोते और जाग सकते थे। उन्हें गहरी नींद के लिए पांच मिनट का समय ही काफी था।


15. सुबह 3:00 से 4:00 बजे के बीच आपका शरीर सबसे कमज़ोर होता हैं. यही कारण है कि ज़्यादातर लोगों की नींद में मृत्यु इसी समय होती हैं.


16. “Bruxism” उसे कहते हैं जब हम नींद में अपने दांत किट किटाने लगते हैं।


17. 1998 में किये गए एक experiment से पता चलता है कि घुटनों के पीछे, तेज प्रकाश पड़ने से दिमाग में चलने वाली नींद और चेतना की घड़ी reset हो जाती हैं।


18. सोते समय छींक मरना असंभव हैं।


19. हम बिना खाए 2 महीने तक जीवित रह सकते हैं, लेकिन बिना सोये केवल 11 दिन तक जीवित रह सकते हैं।


20. जापान में काम करते करते सो जाना मान्य है क्योकि इसे कड़ी मेहनत करते हुए थक जाना समझा जाता है।


21. “Dysania” वह हालत हैं, जब सुबह बिस्तर से उठना बहुत कठिन काम लगता हैं।


22. बिल्लियाँ अपने जीवन का 70% भाग सोने में बिताती हैं।


23. घोड़ा खड़ा होकर और खरगोश अपनी आँखे खोल कर सोता हैं।


24. 1849 में, “David Atchison” अमेरिका के एक दिन के president बने, और उन्होंने अपना ज्यादातर समय सोने में बिता दिया।


25. आप टेलिविजन देखने से ज्यादा कैलोरी सोने में खर्च करते हो।


26. मैनें सपने में मकड़ी खाई.. ये एक झूठ हैं क्योकिं सपने में मकड़ी खाने के चांस 0% हैं।


27. अमेरिका के 8% लोग नंगे सोते हैं।


28. दुनिया में मनुष्य ही ऐसा जीव हैं जो अपनी इच्छा से सो सकता हैं.


29. सोते समय साँस छोड़ते वक्त हमारा वजन एक पौंड यानि 450 ग्राम तक कम हो जाता है।


30. जब पूरा चाँद निकलता है तो इंसान कम सोता है इसके लिए आप पर्यावरण को जिम्मेदार ठहरा सकते हों।


31. जब दुनिया में कलर टीवी नहीं था, तब लगभग 80% जनसँख्या को सपने भी काले और सफ़ेद आते थे.


32. जो लोग सपने नहीं देखते उन्हें “Personality Disorders” नामक बीमारी होती हैं।


33. “Parasomnia” एक ऐसी बीमारी हैं, जिसमें आदमी नींद में ही हत्या जैसा संगीन जुर्म कर सकता हैं।


34. जब डोल्फिन और व्हेल सो रही होती है तब भी उनका आधा दिमाग जागता रहता हैं, उन्हें याद दिलाने के लिए कि हवा लेने सतह पर कब जाना हैं।


35. रात को सोते वक्‍त हम अपनी सूंघने की क्षमता खो बैठते हैं, जिससे अगर घर पर कोई गैस लीक हो रही हो या फिर धुएं की महक आए तो हमें पता ही नहीं चल पाता।


36. अगर आप 16 घंटे तक लगातार जागते हैं तो आपका दिमाग ऐसा महसूस करेगा जैसे आपके खून में 0.5% अल्कोहल होने पर करता हैं.


37. यदि आपने पूरी नींद नही ली तो आप बाॅडी में लैप्टिन की कमी होने के कारण आप ज्यादा खाना खाएंगे.


38. कभी-कभी अधिक ऊंचाई के कारण भी नींद नही आती.


39. “Sleep Apnea” एक ऐसी बीमारी हैं जब सोते वक्त साँस रूक जाता हैं इसके कारण आदमी सोने से डरता हैं और हमेशा तनाव में रहता हैं.

40. अगर आप रात को 7 घंटे से कम सोते हैं तो जुकाम होने की संभावना 3 गुणा बढ़ जाती हैं.


41. नींद न आने का सबसे बड़ा कारण 24 घंटे Internet चलाना हैं.


छोड़ दीजिए

 🔺'छोड़  दीजिए...........✍️


1.एक दो बार समझाने से यदि कोई नही समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना,छोड़ दीजिए.


2.बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना,छोड़ दीजिए।


 3.गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं जुड़ते तो उन्हें,छोड़ दीजिए।


 3.एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना,छोड़ दीजिए।


4.अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना,छोड़ दीजिए। 


5.यदि इच्छा और क्षमता में बहुत फर्क पड़ रहा है तो खुद से अपेक्षा करना,छोड़ दीजिए।


6.हर किसी का पद, कद, मद, सब अलग है इसलिए तुलना करना,छोड़ दीजिए।


7.बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लीजिए, रोज जमा खर्च की चिंता करना,छोड़ दीजिए।  


8.उम्मीदें होंगी तो सदमे भी बहुत होंगे,यदि सुकून से रहना है तो उम्मीदें करना छोड़ दीजिये.

आजकल इंसान को दुखी रहने के कारण.

 आजकल इंसान को दुखी रहने के कारण.


1. देरी से उठना, देरी से जगना. 

2. लेन-देनका हिसाब नहीं रखना.

3. कभी किसी के लिए कुछ नहीं करना. 

4. स्वयं की बात को ही सत्य बताना.

5. किसी का विश्वास नहीं करना. 

6. बिना कारण झूठ बोलना.

7. कोई काम समय पर नहीं करना. 

8. बिना मांगे सलाह देना.

9. बीते हुए सुख को बार-बार याद करना.

10. हमेशा अपने लिए सोचना.

बातेंकुछ ध्यान देने योग्य

 ‼️ - बातेंकुछ ध्यान देने योग्य - ‼️



1. लगातार दो बार से अधिक किसी को कॉल न करें। यदि वे आपकी कॉल नहीं उठाते हैं, तो मान लें कि इस वक्त उनके पास कुछ महत्वपूर्ण कार्य है।


2. उधार लिया धन पहले लौटाएँ और दूसरे व्यक्ति के याद दिलाने या माँगने का इन्तजार ना करें !  यह आपकी ईमानदारी और अच्छे  चरित्र को दर्शाता है।


3. जब कोई आपको लंच / डिनर दे रहा हो तो कभी भी मेनू पर महंगे पकवान का ऑर्डर न करें। यदि संभव हो तो उन्हें ही आपके लिए अपनी पसंद का ऑर्डर करने के लिए कहें।


4. ओह! 'तो आपने अभी तक शादी नहीं की है'? या अरे! 'क्या आपके बच्चे नहीं हैं’ जैसे अजीबो गरीब सवाल नहीं पूछें।

'आपने घर क्यों नहीं खरीदा'? या 'आप कार क्यों नहीं खरीदते'? यह आपकी समस्या नहीं है।


5. अपने पीछे आने वाले व्यक्ति के लिए हमेशा दरवाजा खोलें।  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़का है या लड़की, सीनियर है या जूनियर। आप सार्वजनिक रूप से किसी के भी साथ अच्छा व्यवहार करें।


6. यदि आप किसी दोस्त के साथ टैक्सी लेते हैं, और वह अभी भुगतान करता है, तो अगली बार आप भुगतान करने का प्रयास करें।


7. विभिन्न प्रकार के विचारों का सम्मान करें।  याद रखें कि आपके लिए जो 6 दिख रहा है वो सामने से आने वाले लोगों को 9 दिखाई देगा।  


8. लोगों से बात करते समय बीच में कभी बाधा न डालें। उन्हें अपनी बात कहने की अनुमति दें।  


9. यदि आप किसी को चिढ़ाते हैं, और वे इसका आनंद नहीं लेते हैं, तो इसे रोकें और फिर कभी ऐसा न करें।  


10. जब कोई आपकी मदद कर रहा हो तो "धन्यवाद" जरूर कहें।


11. सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करें!  जरूरी हो तभी निजी तौर पर आलोचना करें।


12. किसी के वजन पर टिप्पणी करने का कभी कोई मतलब नहीं है। बस कहें, "आप शानदार दिखते हैं।" 


13. जब कोई आपको अपने मोबाईल पर एक फोटो दिखाता है, तो स्वयं उसके मोबाइल पर बाएं या दाएं स्वाइप न करें।  आपको नहीं पता कि आगे उसका निजी फोटो है।


14. यदि कोई सहकर्मी आपको बताता है कि उसे डॉक्टर से मिलना है, तो यह न पूछें कि किस लिये मिलना है?, बस कहें "मुझे आशा है कि आप ठीक हैं"।  अपनी व्यक्तिगत बीमारी बताने के लिए उन्हें असहज स्थिति में न डालें। 


15. अगर आप अपने से नीचे के लोगों के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं तो लोग नोटिस करेंगे।


16. यदि कोई व्यक्ति आपसे सीधे बात कर रहा है, तो अपने फोन को देखना अशिष्टता है.


17. जब तक आप से नहीं पूछा जाये तब तक कभी भी बिन मांगे सलाह न दें.


18. जब किसी से लंबे समय के बाद मिल रहे हो तो, जब तक वे इसके बारे में बात न करें, तब तक उनसे उनकी उम्र और वेतन न पूछें.


19. अपने काम से काम रखें.


20. अपने धूप के चश्मे को हटा दें जिस समय आप किसी से सड़क पर बात कर रहे हैं।  यह सम्मान की निशानी है। नेत्र संपर्क आपके भाषण में महत्वपूर्ण है।


21. गरीबों के बीच में अपने धन के बारे में कभी बात न करें।


22.  मोबाइल का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरी हो ...


नेट चलाने का एक समय अवश्य निश्चित करें ...! 


23. कोशिश करें प्रतिदिन कोई ना कोई ऐसा एक काम जरूर करें कि दिल खुश हो जाए ! 

*****************************************************************************

☀️"ज़िंदगी के दस सूत्र"☀️

______________________________


इन दसों सूत्रों को पढ़ने के बाद पता चला कि सचमुच खुशहाल ज़िंदगी और शानदार मौत के लिए ये सूत्र बहुत ज़रूरी हैं।


1.अच्छा स्वास्थ्य :- अगर आप पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, तो आप कभी खुश नहीं रह सकते। बीमारी छोटी हो या बड़ी, ये आपकी खुशियां छीन लेती हैं। 


2.ठीक ठाक बैंक बैलेंस :- अच्छी ज़िंदगी जीने के लिए बहुत अमीर होना ज़रूरी नहीं। पर इतना पैसा बैंक में हो कि आप आप जब चाहे बाहर खाना खा पाएं, सिनेमा देख पाएं, समंदर और पहाड़ घूमने जा पाएं, तो आप खुश रह सकते हैं। उधारी में जीना आदमी को खुद की निगाहों में गिरा देता है।


3.अपना मकान :- मकान चाहे छोटा हो या बड़ा, वो आपका अपना होना चाहिए। अगर उसमें छोटा सा बगीचा हो तो आपकी ज़िंदगी बेहद खुशहाल हो सकती है।


4.समझदार जीवन साथी :- जिनकी ज़िंदगी में समझदार जीवन साथी होते हैं, जो एक-दूसरे को ठीक से समझते हैं, उनकी ज़िंदगी बेहद खुशहाल होती है, वर्ना ज़िंदगी में सबकुछ धरा का धरा रह जाता है, सारी खुशियां काफूर हो जाती हैं। हर वक्त कुढ़ते रहने से बेहतर है अपना अलग रास्ता चुन लेना।


5.दूसरों की उपलब्धियों से न जलना :- कोई आपसे आगे निकल जाए, किसी के पास आपसे ज़्यादा पैसा हो जाए, तो उससे जले नहीं। दूसरों से खुद की तुलना करने से आपकी खुशियां खत्म होने लगती हैं। 


6.गप से बचना :- लोगों को गपशप के ज़रिए अपने पर हावी मत होने दीजिए। जब तक आप उनसे छुटकारा पाएंगे, आप बहुत थक चुके होंगे और दूसरों की चुगली-निंदा से आपके दिमाग में कहीं न कहीं ज़हर भर चुका होगा।


7.अच्छी आदत :- कोई न कोई ऐसी हॉबी विकसित करें, जिसे करने में आपको मज़ा आता हो, मसलन गार्डेनिंग, पढ़ना, लिखना। फालतू बातों में समय बर्बाद करना ज़िंदगी के साथ किया जाने वाला सबसे बड़ा अपराध है। कुछ न कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे आपको खुशी मिले और उसे आप अपनी आदत में शुमार करके नियमित रूप से करें।


8.ध्यान :- रोज सुबह कम से कम दस मिनट ध्यान करना चाहिए। ये दस मिनट आपको अपने ऊपर खर्च करने चाहिए। इसी तरह शाम को भी कुछ वक्त अपने साथ गुजारें। इस तरह आप खुद को जान पाएंगे। 


9.क्रोध से बचना :- कभी अपना गुस्सा ज़ाहिर न करें। जब कभी आपको लगे कि आपका दोस्त आपके साथ तल्ख हो रहा है, तो आप उस वक्त उससे दूर हो जाएं, बजाय इसके कि वहीं उसका हिसाब-किताब करने पर आमदा हो जाएं।


10.अंतिम समय :- जब यमराज दस्तक दें, तो बिना किसी दुख, शोक या अफसोस के साथ उनके साथ निकल पड़ना चाहिए अंतिम यात्रा पर, खुशी-खुशी। शोक, मोह के बंधन से मुक्त हो कर जो यहां से निकलता है, उसी का जीवन सफल होता है।


जज फ्रैंक कैप्रियो के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी

  जज फ्रैंक कैप्रियो के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है: 1) पूरा नाम और परिचय पूरा नाम: Frank Caprio (फ्रैंक कैप्रियो) जन्म:...