सोमवार, 19 सितंबर 2022

ॐ मंत्र के फायदे:-

 


🔰ॐ मंत्र के फायदे:-

👉'ॐ का उच्चारण करने से गले में वाइब्रेशन होता है। इससे थाइरॉयड प्रॉब्लम से बचाव होता है।

👉ॐ का उच्चारण करने से एंग्जाइटी, घबराहट जैसी प्रॉब्लम दूर होती हैं।

👉ॐ का उच्चारण करने से पेट में वाइब्रेशन होता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है।

👉"ॐ का उच्चारण करने से ज्यादा  ऑक्सीजन मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे एनर्जी बढ़ती है।

👉"सोने से पहले ॐ का
उच्चारण करने से नींद न आने
की प्रॉब्लम दूर होती है।

👉."Stress और Tesion के वक्त ॐ का उच्चारण
सर्वोत्तम है। क्योंकि ॐ का उच्चारण करने से मानसिक शक्ति मिलती हैं तथा एक व्यक्ति को अपने में समय बिताने का मौका मिलता है, जिससे वह आत्मचिंतन कर सकता है।


किसी को गलत समझने से पहले एक बार उसके हालात समझने की कोशिश करें/ hindi story/hindi kahani

किसी को गलत समझने से पहले एक बार

     उसके हालात समझने की कोशिश करें

______________________________________


एक बादशाह की आदत थी, कि वह भेस बदलकर लोगों की खैर-ख़बर लिया करता था,एक दिन अपने वज़ीर के साथ गुज़रते हुए शहर के किनारे पर पहुंचा तो देखा एक आदमी गिरा पड़ा हैl


बादशाह ने उसको हिलाकर देखा तो वह मर चुका था लोग उसके पास से गुज़र रहे थे, बादशाह ने लोगों को आवाज़ दी लेकिन कोई भी उसके नजदीक नहीं आया क्योंकि लोग बादशाह को पहचान ना सके 


बादशाह ने वहां रह रहे लोगों से पूछा क्या बात है? इस को किसी ने क्यों नहीं उठाया? लोगों ने कहा यह बहुत बुरा और गुनाहगार इंसान है ।।


बादशाह ने कहा क्या ये "इंसान" नहीं है?

और उस आदमी की लाश उठाकर उसके घर पहुंचा दी, और उसकी पत्नी को लोगों के रवैये के बारे में बताया ।।।


उसकी पत्नी अपने पति की लाश देखकर रोने लगी, और कहने लगी "मैं गवाही देती हूं मेरा पति बहुत नेक इंसान है"


इस बात पर बादशाह को बड़ा ताज्जुब हुआ कहने लगा "यह कैसे हो सकता है? लोग तो इसकी बुराई कर रहे थे और तो और इसकी लाश को हाथ तक लगाने को भी तैयार ना थे?"


उसकी बीवी ने कहा "मुझे भी लोगों से यही उम्मीद थी, दरअसल हकीकत यह है कि मेरा पति हर रोज शहर के शराबखाने में जाता शराब खरीदता और घर लाकर नालियों में डाल देता और कहता कि चलो कुछ तो गुनाहों का बोझ इंसानों से हल्का हुआ,


और रात में इसी तरह एक बुरी औरत यानी वेश्या के पास जाता और उसको एक रात की पूरी कीमत देता और कहता कि अपना दरवाजा बंद कर ले, कोई तेरे पास ना आए घर आकर कहता ख़ुदा का शुक्र है,आज उस औरत और नौजवानों के गुनाहों का मैंने कुछ बोझ हल्का कर दिया, लोग उसको उन जगहों पर जाता देखते थे,


मैं अपने पति से कहती "याद रखो जिस दिन तुम मर गए लोग तुम्हें नहलाने तक नहीं आएंगे,ना तुम्हारी अर्थी को कंधा देने आएंगे । वह हंसते और मुझसे कहते कि घबराओ नहीं तुम देखोगी कि मेरी अर्थी वक्त का बादशाह और नेक लोग उठाएंगे


यह सुनकर बादशाह रो पड़ा और कहने लगा मैं बादशाह हूं, कल हम इसको नहलायेंगे, इसकी अर्थी को कंधा देंगे और इसका दाह संस्कार भी करवाएंगेl


आज हम बज़ाहिर कुछ देखकर या दूसरों से कुछ सुनकर अहम फैसले कर बैठते हैं अगर हम दूसरों के दिलों के भेद जान जाएं तो हमारी ज़बाने गूंगी हो जाएं,


किसी को गलत समझने से पहले देख लिया करें कि वह ऐसा है भी कि नहीं? और हमारे सही या ग़लत कहने से सही ग़लत नहीं हो जायेगा और जो ग़लत है वो सही नहीं हो जायेगा।


हम दूसरों के बारे में फैसला करने में महज़ अपना वक़्त ज़ाया कर रहे हैंबेहतर ये है कि अपना कीमती वक़्त किसी की बुराई करने की बजाय अच्छी सोच के साथ परोपकार में लगाएं



शिक्षा - किसी को गलत समझने से पहले एक बार उसके हालात समझने की कोशिश जरुर करों हम सही हो सकते है लेकिन मात्र हमारे सही होने से सामने वाला गलत नही हो सकता सच्चे और शुभचिंतक लोग हमारे जीवन में सितारों की तरह होते है वो चमकते तो सदैव ही रहते है परंतु दिखायी तभी देते है जब अंधकार छा जाता है

अनुसंधान और उनके मुख्यालय।

 अनुसंधान और उनके मुख्यालय। 


● भारतीय वन अनुसंधान संस्थान → देहरादून


● भारतीय वन्य जीव अनुसंधान संस्थान → देहरादून


● केन्द्रीय पक्षी शोध संस्थान → इज्जतनगर


● राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान → नागपुर


● राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान संस्थान → बीकानेर 


● राष्ट्रीय भू-भौतिकी अनुसंधान संस्थान → हैदराबाद


● राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान्त्रिकी शोध संस्थान → नागपुर


● भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद → नई दिल्ली


● भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान → प्रयागराज 


● केन्द्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान → करनाल 


● भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान → बंगलौर


● भारतीय वन सर्वेक्षण केन्द्र → देहरादून


● प्राकृतिक इतिहास का राष्ट्रीय संग्रहालयनई → दिल्ली


● सलीम अली पक्षी विज्ञान तथा प्रकृतिक इतिहास → केन्द्र कोयम्बटूर


● भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण → कोलकाता 


● भारतीय प्राणी सर्वेक्षण → कोलकाता 


● राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान संस्थान → झाँसी 


● केन्द्रीय मरूक्षेत्र अनुसंधान संस्थान → जोधपुर 


● भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान → नई दिल्ली


● भारतीय मौसम वेधशाला → पूना 


● जीवाणु प्रौद्योगिकी संस्थान → चण्डीगढ़


● राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान संस्थान → लखनऊ


● केन्द्रीय खनन अनुसंधान केन्द्र → धनबाद (झारखण्ड)


● भारतीय रासायनिक जैविकी संस्थान → कोलकाता


● केन्द्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान → जादूगोड़ा (झारखण्ड)

भारत के रामसर स्थल 🔰[ 64 ] ( नवीनतम आंकड़े 03 अगस्त 2022 )

 भारत के रामसर स्थल 🔰[ 64 ]

( नवीनतम आंकड़े 03 अगस्त 2022 )


1. कोलेरु झील (आंध्र प्रदेश)

2. गहरा बील (असम)

3. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य (गुजरात)

4. चंदेरटल वेटलैंड (हिमाचल प्रदेश)

5. पौंग बांध झील (हिमाचल प्रदेश)

6. रेणुका वेटलैंड (हिमाचल प्रदेश)

7. होकेरा वेटलैंड (जम्मू और कश्मीर)

8. सूरिंसार-मानसर झीलें (जम्मू-कश्मीर)

9. त्सो-मोरीरी (लद्धाख)

10. वुलर झील (जम्मू-कश्मीर)

11. अष्टमुडी वेटलैंड (केरल)

12. सस्थमकोट्टा झील (केरल)

13. वेम्बनाड-कोल वेटलैंड( केरल)

14. भोज वेटलैंड, भोपाल, ( मध्य प्रदेश)

15. लोकटक झील ( मणिपुर)

16. भितरकनिका मैंग्रोव (ओडिशा)

17. चिल्का झील (ओडिशा)

18. हरिके झील (पंजाब)

19. कंजली झील (पंजाब)

20. रोपड़ (पंजाब)

21. सांभर झील (राजस्थान)

22. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान( राजस्थान)

23. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य (तमिलनाडु)

24. रुद्रसागर झील (त्रिपुरा)

25. ऊपरी गंगा नदी ,ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव (उत्तर प्रदेश)

26. पूर्व कलकत्ता वेटलैंड्स (पश्चिम बंगाल)

27. सुंदर वन डेल्टा (पश्चिम बंगाल)

28. नंदूर मधमेश्वर ,नासिक (महाराष्ट्र)

29. केशोपुर मिआनी कम्युनिटी रिजर्व ( पंजाब)

30. व्यास संरक्षण रिजर्व (पंजाब)

31. नांगल वन्यजीव अभयारण्य,रूपनगर ( पंजाब)

32. साण्डी पक्षी अभयारण्य ,हरदोई ( उत्तर प्रदेश)

33. समसपुर पक्षी अभयारण्य,रायबरेली (उत्तर प्रदेश)

34. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उन्नाव (उत्तर प्रदेश)

35. समन पक्षी अभयारण्य ,मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)

36. पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य , गोंडा (उत्तर प्रदेश)

37. सरसई नावर झील , इटावा (उत्तर प्रदेश)

38. आसान रिजर्व 

 39. कवरताल (बिहार) 

 40.लोनार झील (महारष्ट्र) 

 41.सुर सरोवर (आगरा)

42.त्सो कर लेक (लद्दाख)

43.भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य (हरियाणा)

44.सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (हरियाणा)

45.थोल झील वन्यजीव अभयारण्य (गुजरात)

46.वाधवाना आर्द्रभूमि (गुजरात)

47. ‌हैदपुर वैटलैंड (उत्तर प्रदेश)

48.खिजड़िया वन्यजीव अभयारण्य, (गुजरात )

49.बखिरा वन्यजीव अभयारण्य( उत्तर प्रदेश)

50. करीकिली पक्षी अभयारण्य ( तमिलनाडु )

51. पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट ( तमिलनाडु )

52. पिचवरम मैंग्रोव (‌ तमिलनाडु‌‌ )

53. पाला आर्द्रभूमि ( मिजोरम 26 जुलाई 2022 )

54. साख्य सागर ( मध्य प्रदेश 26 जुलाई 2022 )


🔻 10 नए रामसर स्थल


55. कूनथनकुलम पक्षी अभ्यारण्य- (तमिलनाडु)

56. मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व- (तमिलनाडु)

57. उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य- (तमिलनाडु)

58. वेदान्थंगल पक्षी अभ्यारण्य- (तमिलनाडु)

59.वेलोड पक्षी अभयारण्य- (तमिलनाडु)

60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स- (तमिलनाडु)

61. सतकोसिया गॉर्ज- (ओडिशा)

62. नंदा झील- (गोवा)

63. रंगनाथितु बी एस- (कर्नाटक)

64.सिरपुर आर्द्रभूमि- (मध्य प्रदेश)


▪️03 अगस्त, 2022 को भारत ने 10 और रामसर स्थल जोड़े हैं, जिससे कुल रामसर साइट 54 से बढ़कर 64 हो गई हैं।


▪️भारत 1971 में रामसर, ईरान में हस्ताक्षरित रामसर कन्वेंशन के लिए अनुबंधित पक्षों में से एक है।


▪️भारत ने 1 फरवरी 1982 को इस पर हस्ताक्षर किए।


▪️अब तक 12,50,361 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने वाली 64 आर्द्रभूमि को अंतर्राष्ट्रीय महत्व के रामसर स्थलों के रूप में नामित किया गया है।

भारतीय संविधान के भाग

👉👉भारतीय संविधान के भाग👈👈


      (भारतीय संविधान के 22 भाग है)


➡️भाग - 1

संघ और उनका राज्यक्षेत्र


➡️भाग - 2

नागरिकता


➡️भाग - 3

मूल अधिकार


➡️भाग - 4

राज्य की नीति के निर्देशक तत्व


➡️भाग - 4 (क) मूल कर्तव्य


➡️भाग - 5

संघ


➡️भाग - 6

राज्य


➡️भाग - 7

निकाल दिया गया निरस्त कर दिया गया


➡️भाग - 8 

संघ राज्य क्षेत्र


➡️भाग - 9

पंचायत


9 (क) नगर पालिकाए

9 (ख) सहकारी समितियां


➡️भाग - 10 

अनुसूचित जाति, जनजातीय क्षेत्र


➡️भाग - 11 

संघ और राज्यों के बीच संबंध


➡️भाग - 12

वित्त, संपत्ती, संविदाए और वाद


➡️भाग - 13

भारत के राज्य क्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम


➡️भाग - 14 

संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं


➡️भाग - 14 (क)

अधिकरण


➡️भाग - 15

निर्वाचन


➡️भाग - 16 

कुछ वर्गों के संबंध में विशेष उपबंध


➡️भाग - 17

राज्य भाषा


➡️भाग - 18

आपात उपबंध


➡️भाग - 19

प्रकीर्ण


➡️भाग - 20 

संविधान का संशोधन


➡️भाग - 21

अस्थाई, संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध


➡️भाग - 22

संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, हिंदी में प्राधिकृत पाठ और निरसन

जज फ्रैंक कैप्रियो के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी

  जज फ्रैंक कैप्रियो के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है: 1) पूरा नाम और परिचय पूरा नाम: Frank Caprio (फ्रैंक कैप्रियो) जन्म:...