बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

IMPORTANT TERMS OF ABBREVIATIONS / Full form of important words

 


                         IMPORTANT TERMS OF ABBREVIATIONS 


✨BIMSTEC – Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation

✨EVM – Electronic Voting Machine

✨VVPAT – Voter-Verified Paper Audit Trail

✨NDA – National Democratic Alliance

✨UPA – United Progressive Alliance

✨PPP –  Public-Private Partnership

✨RORO – Roll On / Roll Off

✨IPPB –  India Post Payments Bank

✨NRC – National Register of Citizens

✨MoU – Memorandum of Understanding

✨ODF – Open Defection Free

✨NGT – National Green Tribunal

✨NEFRA – National Financial Reporting Authority

✨SAFAR – System of Air Quality and Weather Forecasting

✨NCRTC – National Capital Region Transport Corporation

✨e-FRRO – e- Foreigner Regional Registration Office

✨DARPAN – Digital Advancement of Rural Post Office for a New India

✨RERA –  Real Estate Regulatory Authority

✨Li-Fi – Light Fidelity

✨SFOORTI – Smart Bright Operation Optimation and Real-time Information

✨SPARSH – Scholarship for Promotion of Aptitude and Research in Stems as a Hobby

✨SATHI – Sustainable and Accelerated Adoption of Efficient Textile Technology to Help Small Industries

✨ICAN – International Campaign to Abolish Nuclear Weapons

✨GSTN – Goods and Service Tax Network

✨VVPAT – Voter-Verifiable Paper Audit Trail

✨GST – Goods and Service Tax

✨SATH – Sustainable Action for Transforming Human Capital

✨BHIM – Bharat Interface for Money

✨UDAY – Ujjwal DISCOM  Assurance Yojana

✨UDAN – Ude Desh Ke Aam Nagrik

✨UJALA – Unnat Jyoti by Affordable LEDs  for All

✨MUDRA – Micro Units Development and Refinance Agency

✨USTTAD –  Upgrading the Skills and Training and Traditional Arts/Crafts for Development

✨AMRUT – Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation

✨HRIDAY – Heritage City Development and Augmentation

✨ISIS – Islamic State in Iraq and Al-Sham / Syria

✨NITI – National institution for transforming India

✨TRAI – Telecom Regulatory Authority of India

✨IRDA – Insurance Regulatory and Development Authority

✨UIDAI – Unique Identification Authority of India

✨VAT – Value Added Tax

✨NOTA – None of the Above

✨IMPS – Immediate Payment Service

✨RTGS – Real-Time Gross Settlement

✨NEFT – National Electronic Fund Transfer

✨IFSC – Indian Financial System Code

✨AMRUT – Atal Mission for Rejuvenation  and Urban Transformation

✨OROP – One Rank One Pension

✨AAP – Aam Aadmi Party

✨IRCTC – Indian Railway Catering and Tourism Corporation

✨ASHA – Accredited  Social Health Activist

✨COBRA – Commando Battalion for Resolute Action

✨MNREGA –  Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act

✨IMEI – International Mobile Equipment Identity

✨SEBI – Securities and Exchange Board of India

✨DRDO – Defence Research and Development Organisation

✨NDB – National Development Bank

✨CIC – Central Information Commission

✨CNG – Compressed Natural Gas

✨DTH – Direct to Home

✨NRI – Non-Resident Indian

✨FCNR – Foreign Currency Non-Resident Account

✨CRR – Cash Reserve Ratio

✨SLR – Statutory Liquidity Ratio

✨MSF – Marginal Standing Facility

✨LAF – Liquidity Adjustment Facility

✨IPO – Initial Public Offering

✨NPA – Non-Performing Asset

✨UPI - Unified Payment Interface

TOP 20 One Liner Gk in hindi / TOP GK/

 


                                                           TOP 20 One Liner GK



1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष – एनी बेसेन्ट (1917)


2. भारत की प्रथम महिला शासक – रजिया सुल्तान (1236)


3. प्रथम भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान – शांत रंगा स्वामी (कर्नाटक)


 4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष – सरोजिनी नायडू


 5. प्रथम क्रान्तिकारी महिला – मैडम कामा


 6. देश के किसी राज्य विधायिकी की प्रथम महिला विधायिका – डॉ. एस. मुत्तुलक्ष्मी रेड्डी (मद्रास विधान परिषद् 1926)


7. भारत के किसी राज्य की विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष – श्रीमती शन्नो देवी


8. देश के किसी राज्य के मंत्रिमण्डल में प्रथम महिला मंत्री – विजय लक्ष्मी पंडित (संयुक्त प्रांत, 1937)


9. संघीय लोक सेवा आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष – रोज मिलियन बैथ्यू (1992)


10. देश के किसी राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल – सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश)


11. देश के किसी राज्य की प्रथम दलित मुख्यमंत्री – मायावती (उत्तर प्रदेश)


12. भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री – इंदिरा गांधी (1966)


13. केन्द्रीय व्यवस्थापिका का प्रथम महिला सांसद – राधाबाई सुबारायन (1938)


14. राज्य सभा की प्रथम महिला उपसभापति – बायलेट अल्बा (1962)


15. राज्य सभा की प्रथम महिला सचिव – बी. एस. रमा देवी (1993)


16. देश के किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली प्रथम महिला अभिनेत्री – जानकी रामचंद्रन (तमिलनाडु 1987)


17. आयकर न्यायाधिकरण की प्रथम महिला सदस्य – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी


18. देश की प्रथम महिला राजदूत – विजयलक्ष्मी पंडित (सोवियत रूस 1947)


19. देश की प्रथम महिला न्यायिक अधिकारी (मुंसिफ) – अन्ना चांडी (भू. पू. ट्रावनकोर राज्य 1937)


20. संयुक्त राष्ट्र के महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष –  विजयलक्ष्मी पंडित (1953)

विभिन्न खेल तथा उनसे सम्बद्ध ट्रॉफियां/ sports and related Trophies/GK World/ General Knowledge/ GK in Hindi/ Hindi GK/

 



                                                         विभिन्न खेल तथा उनसे सम्बद्ध  ट्रॉफियां

   • आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण


⧠ "हॉकी" भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी सेे संबंधित कप व ट्राफी

◎ आगा खाँ कप

◎ बेगम रसूल ट्रॉफी (महिला)

◎ महाराजा रणजीत सिंह गोल्ड कप

◎ नेहरू ट्रॉफी

◎ सिंधिया गोल्ड कप

◎ मुरुगप्पा गोल्ड कप

◎ वेलिंग्टन कप

◎ इंदिरा गांधी गोल्ड कप

◎ बेटन कप

◎ लेडी रतन टाटा ट्रॉफी ( महिला)

◎ गुरुनानक चैम्पियनशिप (महिला)

◎ ध्यानचन्द ट्रॉफी

◎ रंगास्वामी कप


⧠ "फुटबॉल" से संबंधित कप व ट्रॉफी

◎ डूरंड कप

◎ रोवर्स कप

◎ डी० सी० एम० ट्रॉफी

◎ वी० सी० रॉय ट्रॉफी (राष्ट्रीय चैम्पियनशिप)

◎ संतोष ट्रॉफी (राष्ट्रीय चैम्पियनशिप)

◎ आई० एफ० ए० शील्ड

◎ सुब्रतो मुखर्जी कप

◎ सर आशुतोष मुखर्जी ट्रॉफी

◎ मर्डेका कप


⧠ "क्रिकेट" से संबंधित कप व ट्रॉफी

◎ दिलीप ट्रॉफी 

◎ सी० के० नायडू ट्रॉफी

◎ रानी झाँसी ट्रॉफी

◎ देवधर ट्रॉफी

◎ रणजी ट्रॉफी (राष्ट्रीय चैम्पियनशिप)

◎ ईरानी ट्रॉफी

◎ जी०डी० बिड़ला ट्रॉफी

◎ रोहिन्टन बारिया ट्रॉफी 


⧠ "टेबल टेनिस" से संबंधित कप व ट्रॉफी

◎ बनविले कप (पुरुष)

◎ जय लक्ष्मी कप (महिला)

◎ राजकुमारी चेलैन्ज कप (जूनियर महिला)

◎ रामानुज ट्रॉफी (जूनियर पुरुष)


⧠ "बैडमिंटन" से संबंधित कप व ट्रॉफी 

◎ नारंग कप

◎ चड्ढा कप

◎ अमृत दीवान कप


⧠ "बास्केटबॉल" से संबंधित कप व ट्रॉफी

◎ बंगलौर व्ल्यूज चेलैन्ज कप

◎ नेहरू कप

◎ फेडरेशन कप


⧠ "ब्रिज" से संबंधित कप व ट्रॉफी 

◎ रामनिवास रुइया

◎ चेलैन्ज गोल्ड ट्रॉफी

◎ होल्कर ट्रॉफी


⧠ "पोलो" से संबंधित कप व ट्रॉफी 

◎ ऐजार कप

◎ पृथ्वीपाल सिंह कप

◎ राधा मोहन कप

◎ क्लासिक कप


⧠ "गोल्फ" से संबंधित कप व ट्रॉफी

◎ राइडर कप

◎ स्किट कप

◎ इन हिल कप

◎ वाकर कप

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

स्वर कोकिला लता मंगेशकर/ Bharat Ratna Lata Mangeshkar/Lata Mangeshkar ji ke bare me/About Lata Mangeshkar in Hindi

 

                                             



                                                           ☀️'स्वर कोकिला लता मंगेशकर'☀️



संगीत क्षेत्र में उपलब्धि और अवार्ड्स


लता मंगेशकर ने 1942 से अब तक लगभग 7 दशकों में 1000 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों और 36 से भी ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं। उनको साल 2001 में 'भारत रत्न' से नवाजा गया था। उनको 1969 में पद्म भूषण, 1989 दादा साहब फाल्के अवार्ड और 1999 पद्म विभूषण में से नवाजा गया है। साथ ही, उन्‍हें 3 बार साल 1972, 1975 और 1990 में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Born on 28 Sep 1929 (Age 92)

         🔺इदौर, मध्य प्रदेश🔺



भारत रत्न लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। जिनकी आवाज़ ने छह दशकों से भी ज़्यादा संगीत की दुनिया को सुरों से नवाज़ा है। भारत की 'स्‍वर कोकिला' लता मंगेशकर ने 25 भाषाओं में 50,000 से भी ज्यादा गाने गाये है। उनकी आवाज़ सुनकर कभी किसी की आँखों में आँसू आए, तो कभी सीमा पर खड़े जवानों को सहारा मिला। लता जी आज भी अकेली हैं, उन्होंने स्वयं को पूर्णत: संगीत को समर्पित कर रखा है।लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है।


 

🔺 पष्‍ठभूमि


कुमारी लता दीनानाथ मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर, 1929 इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था।उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक कुशल रंगमंचीय गायक थे। दीनानाथ जी ने लता को तब से संगीत सिखाना शुरू किया, जब वे पाँच साल की थी। उनके साथ उनकी बहनें आशा, ऊषा और मीना भी सीखा करतीं थीं। लता 'अमान अली ख़ान साहिब' और बाद में 'अमानत ख़ान' के साथ भी पढ़ीं। लता मंगेशकर हमेशा से ही ईश्वर के द्वारा दी गई सुरीली आवाज़, जानदार अभिव्यक्ति व बात को बहुत जल्द समझ लेने वाली अविश्वसनीय क्षमता का उदाहरण रहीं हैं। इन्हीं विशेषताओं के कारण उनकी इस प्रतिभा को बहुत जल्द ही पहचान मिल गई थी। लेकिन पाँच वर्ष की छोटी आयु में ही आपको पहली बार एक नाटक में अभिनय करने का अवसर मिला। शुरुआत अवश्य अभिनय से हुई किंतु आपकी दिलचस्पी तो संगीत में ही थी।

 

वर्ष 1942 में इनके पिता की मौत हो गई। इस दौरान ये केवल 13 वर्ष की थीं। नवयुग चित्रपट फिल्‍म कंपनी के मालिक और इनके पिता के दोस्‍त मास्‍टर विनायक (विनायक दामोदर कर्नाटकी) ने इनके परिवार को संभाला और लता मंगेशकर को एक सिंगर और अभिनेत्री बनाने में मदद की।


🔺'संघर्ष


सफलता की राह कभी भी आसान नहीं होती है। लता जी को भी अपना स्थान बनाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पडा़। कई संगीतकारों ने तो आपको शुरू-शुरू में पतली आवाज़ के कारण काम देने से साफ़ मना कर दिया था। उस समय की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका नूरजहाँ के साथ लता जी की तुलना की जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे अपनी लगन और प्रतिभा के बल पर आपको काम मिलने लगा। लता जी की अद्भुत कामयाबी ने लता जी को फ़िल्मी जगत की सबसे मज़बूत महिला बना दिया था।

 

 ✅️ करियर 


लता जी को सर्वाधिक गीत रिकार्ड करने का भी गौरव प्राप्त है। फ़िल्मी गीतों के अतिरिक्त आपने ग़ैरफ़िल्मी गीत भी बहुत खूबी के साथ गाए हैं। लता जी की प्रतिभा को पहचान मिली सन् 1947 में, जब फ़िल्म “आपकी सेवा में” उन्हें एक गीत गाने का मौक़ा मिला। इस गीत के बाद तो आपको फ़िल्म जगत में एक पहचान मिल गयी और एक के बाद एक कई गीत गाने का मौक़ा मिला। इन में से कुछ प्रसिद्ध गीतों का उल्लेख करना यहाँ अप्रासंगिक न होगा। जिसे आपका पहला शाहकार गीत कहा जाता है वह 1949 में गाया गया “आएगा आने वाला”, जिस के बाद आपके प्रशंसकों की संख्या दिनोदिन बढ़ने लगी। इस बीच आपने उस समय के सभी प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम किया। अनिल बिस्वास, सलिल चौधरी, शंकर जयकिशन, एस. डी. बर्मन, आर. डी. बर्मन, नौशाद, मदनमोहन, सी. रामचंद्र इत्यादि सभी संगीतकारों ने आपकी प्रतिभा का लोहा माना। लता जी ने दो आँखें बारह हाथ, दो बीघा ज़मीन, मदर इंडिया, मुग़ल ए आज़म, आदि महान फ़िल्मों में गाने गाये है। आपने “महल”, “बरसात”, “एक थी लड़की”, “बडी़ बहन” आदि फ़िल्मों में अपनी आवाज़ के जादू से इन फ़िल्मों की लोकप्रियता में चार चाँद लगाए। इस दौरान आपके कुछ प्रसिद्ध गीत थे: “ओ सजना बरखा बहार आई” (परख-1960), “आजा रे परदेसी” (मधुमती-1958), “इतना ना मुझसे तू प्यार बढा़” (छाया- 1961), “अल्ला तेरो नाम”, (हम दोनो-1961), “एहसान तेरा होगा मुझ पर”, (जंगली-1961), “ये समां” (जब जब फूल खिले-1965) इत्यादि।


🔺 'मृत्यु


6 फरवरी 2022 को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में अपनी आखिरी साँसें ली।

🔺 परस्कार [ कौनसा & कब ]


▪️ फिल्म फेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 and 1994)

▪️ राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 and 1990)

▪️ महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 and 1967)

▪️ 1969 - पद्म भूषण

▪️ 1974 - दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड

▪️ 1989 - दादा साहब फाल्के पुरस्कार

▪️ 1993 - फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

▪️ 1996 - स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

▪️ 1997 - राजीव गान्धी पुरस्कार

▪️ 1999 - एन.टी.आर. पुरस्कार

▪️ 1999 - पद्म विभूषण

▪️ 1999 - ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

▪️ 2000 - आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

▪️ 2001 - स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

▪️ 2001 - भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न"

▪️ 2001 - नूरजहाँ पुरस्कार

▪️ 2001 - महाराष्ट्र भूषण


शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

राजीव दीक्षित के बारे में रोचक तथ्य/ About Rajiv Dixit in hindi/ Rajeev Dixit ke bare me facts/ Facts bout Rajeev Dixit in hindi

 






"राजीव दीक्षित के बारे में रोचक तथ्य"

              


आज हम बात करेगे एक ऐसे आदमी की, ‘स्वदेशी‘ जिसकी रग रग में भरा पड़ा था. जो बात कहता था तो पूरे तथ्यों के साथ. जो एक रहस्यमयी मौत मरा. नाम था भाई राजीव दीक्षित


1. यदि आज राजीव दीक्षित जिंदा होते तो अब तक शायद भारत में स्वेदेशी और आयुर्वेद का सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका होता. रामदेव के ‘पतंजलि‘ से भी बड़ा।


2. राजीव दीक्षित का जन्म 30 नवंबर 1967, यूपी के अलीगढ़ में राधेश्याम और मिथिलेश कुमारी के घर हुआ. राजीव दीक्षित IIT से M.Tech पास थे. बताते है कि उन्होनें डाॅ. अब्दुल कलाम के साथ भी काम किया।


3. राजीव दीक्षित अंगूठे पर मेथी का दाना बाँधकर जुकाम ठीक कर लेता था. कहता था कि वह पिछले 20 सालों में कभी बीमार नही पड़ा।


4. राजीव दीक्षित बचपन में हर महीने 800 रूपए सिर्फ मैगजीन और अखबार पढ़ने में खर्च करते थे. इस शख्स की रूचि बालकपन से ही देश की समस्याओं को जानने में थी।


5. भाई राजीव दीक्षित जी ‘स्वदेशी‘ के प्रखर प्रवक्ता थे. उनके मन में बस एक बात बैठी हुई थी ‘स्वदेशी, स्वदेशी, स्वदेशी. वो देश से वैश्वीकरण और उदारीकरण को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते थे।


6. राजीव दीक्षित, विदेशी कंपनियों को देश से भगाना चाहते थे. वो भारत के मेडिकल सिस्टम को आयुर्वेद पर आधारित करना चाहते थे।


7. राजीव दीक्षित भारत के पूरे सिस्टम को बदलना चाहते थे. वो भारत के एजुकेशन सिस्टम को मैकाॅले की देन बताते थे. उनके अनुसार शिक्षा के लिए गुरूकुल सिस्टम बेस्ट है।


8. राजीव दीक्षित ने पूरे देश में घूम-घूमकर स्वदेशी का प्रचार किया. और अपने जीवन में 13 हजार से ज्यादा व्याख्यान दिए. इनके व्याख्यान आज भी इंटरनेट पर उपलब्ध है. आप यूट्यूब पर विडियों देख सकते है या फिर गूगल पर सर्च कर सकते है।


9. राजीव दीक्षित के गुरू थे इतिहासकार और प्रोफेसर ‘धर्मपाल‘. धर्मपाल ने ही राजीव को इंग्लैंड के पुस्तकालय से बड़ी मुश्किल से इकट्ठे करके भारत की आजादी के दस्तावेज दिए थे.


10. राजीव दीक्षित, जवाहरलाल नेहरू को देश के सबसे बड़े दुश्मन की तरह देखते थे. यह शख्स अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अटल बिहारी वाजपेयी और ममता बनर्जी जैसी हस्तियों से लगातार बातचीत का दावा करता था।


11. शादी न करने वाले राजीव अपनी बात मनवाने के लिए भावना-प्रधान दावे पेश करते थे. वो कहते थे कि 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी कोई हादसा नही बल्कि भारतीय गरीबों पर कराया गया अमेरिका का एक परीक्षण था. वो कहते थे कि 9/11 यानि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर खुद अमेरिका ने करवाया था. वो कहते थे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू गाय का माँस खाते थे. ऐसे ही राजीव ने कई विवादास्पद दावे किये. आप यूट्यूब पर विडियों देख सकते है।


12. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी को देखा जाए तो राजीव भाई 1999 में बाबा रामदेव के संपर्क में आए. उन्होनें ही रामदेव को काले धन वगरैह के बारे में बताया, इससे रामदेव प्रभावित हो गए और विचार मिलने के बाद दोनों एक साथ काम करने को सहमत हो गए।


13. 2009 में राजीव और रामदेव ने एक आंदोलन शुरू किया था ‘भारत स्वाभिमान आंदोलन‘. इस आंदोलन का मकसद था भारत को पूरी तरह स्वदेशी बनाना, बुद्धिमान और ईमानदार लोगो को एकजुट करना, भारत को विश्वशक्ति बनाना. ये चाहते थे कि लोगो को जोड़ने के बाद 2014 में एक नई पार्टी का विकल्प रखेगे. और लोकसभा चुनाव में दावेदारी पेश करेगे.


14. राजीव दीक्षित जी की मौत उसी दिन हुई जिस दिन जन्म हुआ था. 30 नवंबर, मतलब उनकी जयंती और पुण्यतिथि एक ही दिन है।


15. राजीव दीक्षित मृत्यु: 30 नवंबर 2010, को छतीसगढ़ के भिलाई में हुआ राजीव दीक्षित का निधन एक खबर भी न बन सका. इनकी मौत पर मीडिया पूरी तरह से साइलंट रही. राजीव दीक्षित की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है. इसका असली कारण है पोस्टमार्टम ना करना लेकिन क्यों ? एक सवाल ये भी कि राजीव का मृत शरीर हरिद्वार में रामदेव के पतंजलि में क्यों ले जाया गया,


 सेवाग्राम(राजीव दीक्षित का घर) में क्यों नही ? एक सवाल ये भी कि मरने के बाद राजीव की बाॅडी नीली क्यों पड़ गई थी ? ऐसा लग रहा था मानो किसी ने जहर दे दिया हो.. कही ये कोई षडयंत्र तो नही था. राजीव के समर्थक तो यही मानते है कि ये सब रामदेव का किया कराया था क्योकिं रामदेव, राजीव को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वि के रूप में देखते थे।

जज फ्रैंक कैप्रियो के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी

  जज फ्रैंक कैप्रियो के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है: 1) पूरा नाम और परिचय पूरा नाम: Frank Caprio (फ्रैंक कैप्रियो) जन्म:...