सोमवार, 5 सितंबर 2022

अल्बर्ट आइंनस्टाइन के बारे में रोचक/ Fact about Albert Einstein/ Famouse fact about Albert Einstein

 



"अल्बर्ट आइंनस्टाइन के बारे में रोचक"


                      1. जब आइंस्टाइन का जन्म हुआ तब इनका सिर बहुत बड़ा था और इन्होंने 4 साल की उम्र तक बोलना भी शुरू नही किया था। मगर एक दिन जब 4 साल के आइंनस्टाइन अपने माता पिता के साथ रात के खाने पर बैठे थे तो उन्होने अपनी चार साल की चुप्पी तोडते हुए कहा -‘shoop बहुत गर्म है ‘। अपने बेटे के इस तरह से चार साल बाद एकदम बोलने से आइंनस्टाइन के माता-पिता हैरान हो गए।


2. आइंनस्टाइन समुद्री यात्रा करते समय और violin बजाते समय मोजे (जुराबे )पहनने पसंद नही करते थे।


3. जब आइंस्टाइन प्रिंसटन यूनिव्हर्सिटी में कार्यरत थे तो एक दिन university से घर वापस आते समय वे अपने घर का पता ही भूल गए। हालांकि प्रिंसटन के ज्यादातर लोग आइंस्टाइन को पहचानते थे, किंतु जिस texy में वे बैठे थे उसका driver उन्हें नहीं पहचानता था। आइंस्टाइन ने driver से कहा, “क्या तुम्हें आइंस्टाइन का पता मालूम है?” driver ने जवाब दिया, “प्रिंसटन में भला कौन उनका पता नहीं जानेगा? यदि आप उनसे मिलना चाहते हैं तो मैं आपको उनके घर तक पहुँचा सकता हूँ।” तब आइंस्टीन ने driver को बताया कि वे खुद ही आइंस्टाइन हैं और अपने घर का पता भूल गए हैं। यह जानकर driver ने उन्हें उनके घर तक पहुँचाया और आइंस्टाइन के बार-बार आग्रह के बावजूद भी, texy का भाड़ा भी नहीं लिया।


4. आइन्स्टीन ने एक बार कहा – “बचपन में मेरे पैर के अंगूठे से मेरे मोजों में छेद हो जाते थे इसलिए मैंने मोजे पहनना बंद कर दिया”।


5. कैलटेक (कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) ने अलबर्ट आइंस्टाइन को एक समारोह में आमंत्रित किया। आइंस्टाइन अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए। उन्होंने माउन्ट विल्सन पर स्थित अन्तरिक्ष वेधशाला भी देखी। उस वेधशाला में उस समय तक बनी दुनिया की सबसे बड़ी अन्तरिक्ष दूरबीन स्थापित थी। इतनी बड़ी दूरबीन को देखने के बाद श्रीमती आइंस्टाइन ने वेधशाला के प्रभारी से पूछा – “इतनी बड़ी दूरबीन से आप क्या देखते हैं?”प्रभारी को यह लगा कि श्रीमती आइंस्टाइन का खगोलशास्त्रीय ज्ञान कुछ कम है। उसने बड़े रौब से उत्तर दिया – “इससे हम ब्रम्हांड के रहस्यों का पता लगाते हैं।” “बड़ी अजीब बात है। मेरे पति तो यह सब उनको मिली चिठ्ठियों के लिफाफों पर ही कर लेते हैं” – श्रीमती आइंस्टाइन ने कहा।


6. नाजी गतिविधियों के कारण आइंस्टाइन को जर्मनी छोड़कर अमेरिका में शरण लेनी पड़ी। उन्हें बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों ने अपने यहाँ आचार्य का पद देने के लिए निमंत्रित किया लेकिन आइंस्टाइन ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय को उसके शांत बौद्धिक वातावरण के कारण चुन लिया। पहली बार प्रिंसटन पहुँचने पर वहां के प्रशासनिक अधिकारी ने आइंस्टाइन से कहा – “आप प्रयोग के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची दे दें ताकि आपके कार्य के लिए उन्हें जल्दी ही उपलब्ध कराया जा सके।”आइंस्टाइन ने सहजता से कहा – “आप मुझे केवल एक ब्लैकबोर्ड, कुछ चाक, कागज़ और पेन्सिल दे दीजिये।” यह सुनकर अधिकारी हैरान हो गया। इससे पहले कि वह कुछ और कहता, आइंस्टाइन ने कहा – “और एक बड़ी टोकरी भी मंगा लीजिये क्योंकि अपना काम करते समय मैं बहुत सारी गलतियाँ भी करता हूँ और छोटी टोकरी बहुत जल्दी रद्दी से भर जाती है।”


7. जब लोग आइंस्टाइन से उनकी प्रयोगशाला के बारे में पूछते थे तो वे केवल अपने सर की ओर इशारा करके मुस्कुरा देते थे। एक वैज्ञानिक ने उनसे उनके सबसे प्रिय उपकरण के बारे में पूछा तो आइन्स्टीन ने उसे अपना फाउंटन पेन दिखाया। उनका दिमाग उनकी प्रयोगशाला थी और फाउंटन पेन उनका उपकरण।


8. आइंनस्टाइन की यादआसत कुछ ज्यादा अच्छी नही थी .उन्हें Dates और Phone numbers याद रखने में problem होती थी.यहाँ तक कि उन्हे खुद का नंम्बर याद नही रहता था .


9. आइंस्टाइन को सिगार पीना बहुत पसंद था। इतना कि एक बार वह नौका विहार के दौरान नदी में गिर गए और बाहर निकले तो पूरी तरह भीग चुके थे, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने बडी हिफाजत से अपने पाइप को बचाए रखा। मॉन्ट्रियल स्मोकर्स क्लब के वह सदस्य थे। एक बार उन्होंने कहा था, सिगार पीने से दुनियादारी से जुडे या व्यावहारिक मामलों में सही नतीजों तक पहुंचने और शांत रह पाने में बहुत मदद मिलती है।


10. आइंन्स्टाइन का जन्मदिन 14 मार्च को पूरी दुनिया में ‘जीनियस डे’ के रूप में मनाया जाता है।


11. आइंनस्टाइन बढ़ीया काम करने के लिए रात को 10 घंटे तक सोते थे

12. एक दिन अल्बर्ट आइंस्टाइन भाषण देने जा रहे थे तो रास्ते में उनके ड्राइव्हर ने कहा कि आपका भाषण मैं इतनी बार सुन चुका हूँ कि लोगों के सामने मैं ही आपका भाषण दे सकता हूँ। यह कहकर कि ‘ठीक है आज तुम्हीं भाषण देना’ आइंस्टाइन ने ड्राइव्हर की पोशाक पहन कर उसका स्थान ले लिया और अपना स्थान ड्राइव्हर को दे दिया।


भाषण हॉल में ड्राइव्हर ने सचमुच, आइंस्टाइन के जैसे ही, धुआँधार भाषण दिया। भाषण देने के बाद जब लोगों ने प्रश्न पूछने शूरू किए और ड्राइव्हर पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब भी सही दिए। किन्तु किसी एक ने ऐसा कठिन प्रश्न पूछ लिया कि ड्राइव्हर को उसका उत्तर नहीं पता था। इस पर ड्राइव्हर ने कहा, “अरे इस प्रश्न का जवाब तो इतना सरल है कि मेरा ड्राइव्हर बता देगा।” ऐसा कहकर उसने ड्राइव्हर वाली पोशाक पहने आइंस्टाइन को जवाब देने के लिए खड़ा कर दिया।


13. एक बार आइंस्टाइन प्रिंसटन से कहीं जाने के लिए ट्रेन से सफर कर रहे थे। जब टिकट चेकर उनके पास आया तो वे अपनी टिकट ढ़ूढ़ने के लिए जेबें टटोलने लगे। जेब में टिकट के न मिलने पर उन्होंने अपने सूटकेस को चेक किया। वहाँ भी टिकट को नदारद पाकर अपनी सीट के आस-पास खोजने लगे। यह देखकर चेकर ने कहा कि यदि टिकट गुम हो गई है तो कोई बात नहीं, वह उन्हें अच्छी प्रकार से पहचानता है और उसे विश्वास है कि टिकट जरूर खरीदी गई होगी।चेकर जब बोगी के सभी लोगों का टिकट चेक करके वापस जा रहा था तो उसने देखा कि आइंस्टाइन अपनी सीट के नीचे टिकट ढ़ूढ़ रहे हैं। तब चेकर फिर से उन्हे कहा कि वे टिकट के लिए परेशान न हों, उनसे टिकट नहीं माँगा जाएगा। चेकर की बातें सुनकर आइंस्टाइन ने कहा, “पर टिकट के बिना मुझे पता कैसे चलेगा कि मैं जा कहाँ रहा हूँ?”


14. अल्बर्ट आइन्स्टीन के प्रेम के किस्सो की 1 लम्बी list है। उनकी मृत्यु के 20 साल बाद उनकी सौतेली बेटी ने उनके 1500 पत्र प्रकाशित किये जिनमें उनके लगभग 6 प्रेम संबंधो का खुलासा हुआ। वह अपने प्रेम संबंधो का ताजा हाल अपनी इस बेटी को चिट्ठियो में लिखा करते थे। हालाँकि कई जानकारो का कहना है कि वह 20 से भी ज्यादा प्रेम संबंधो में रहे। उनकी एक प्रेमिका मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो भी थी। आइन्स्टीन की लोकप्रियता और उनकी विद्वता के चर्चे महिलाओ को उनकी ओर आकर्षित करते थे। एक बार Germany की 1 सोशलाईट जिसे वह M कहते थे, उनसे मिली और प्रेम में डूब गई। उसने आइंस्टीन पर तोहफो की बौछार कर दी। वे कुछ समय जर्मनी में साथ रहे और फिर आइंस्टीन लंडन आ गये। वह उनके पीछे लंडन आ गई। उसके बाद आइंस्टीन अमरीका चले गये। वह वहां भी पहुँच गई। उनकी ऐसी ही रूसी प्रेमिका भी थी, जिसे वह जासूस कहते थे। उसने भी आइंस्टीन के पीछे लगभग आधी दुनियां का चक्कर लगा लिया था।


15. किसी समारोह में एक महिला ने आइंस्टीन से सापेक्षता का सिद्धांत समझाने का अनुरोध किया। आइन्स्टीन ने कहा: “मैडम, एक बार मैं देहात में अपने अंधे मित्र के साथ घूम रहा था और मैंने उससे कहा कि मुझे दूध पीने की इच्छा हो रही है“। “दूध?” – मेरे मित्र ने कहा – “पीना तो मैं समझता हूँ लेकिन दूध क्या होता है?”“दूध एक सफ़ेद द्रव होता है” – मैंने जवाब दिया।


“द्रव तो मैं जानता हूँ लेकिन सफ़ेद क्या होता है?”


“सफ़ेद – जैसे हंस के पंख“।


“पंख तो मैं महसूस कर सकता हूँ लेकिन ये हंस क्या होता है?”


“एक पक्षी जिसकी गरदन मुडी सी होती है“।


“गरदन तो मैं जानता हूँ लेकिन यह मुडी सी क्या है?” “अब मेरा धैर्य जवाब देने लगा। मैंने उसकी बांह पकड़ी और सीधी तानकर कहा – “यह सीधी है!” – फ़िर मैंने उसे मोड़ दिया और कहा – “यह मुडी हुई है“।


“ओह!” – अंधे मित्र ने कहा – “अब मैं समझ गया दूध क्या होता है“।


17. जब आइन्स्टीन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे तब एक दिन एक छात्र उनके पास आया। वह बोला – “इस साल की परीक्षा में वही प्रश्न आए हैं जो पिछले साल की परीक्षा में आए थे”।


“हाँ” – आइन्स्टीन ने कहा – “लेकिन इस साल उत्तर बदल गए हैं”।


18. आइंस्टाइन की मृत्यु के बाद उनके परिवार की अनुमति के बिना उनका दिमाग निकाल लिया गया। यह अनैतिक कार्य Dr.Thomas Harvey द्वारा उनके दिमाग पर रिसर्च करने के लिए किया गया। 1975 में उनके बेटे Hans की आज्ञा से उनके दिमाग के 240 सैंपल कई वैज्ञानिकों के पास भेजे जिन्हें देखने के बाद उन्होने पाया कि उन्के दिमाग में आम इन्सान से ज्यादा cells की गिणती है।

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

❇️Organization & Headquarters❇️

❇️Organization & Headquarters❇️



1. IMF  - Washington DC (USA)


2. WB  - Washington DC (USA)


3. UNO -   New York (USA)


4. UNICEF -   New York (USA)


5. UNCTAD -  Geneva (Switzerland)


6. WHO  -  Geneva (Switzerland)


7. ILO  - Geneva (Switzerland)


8. ICRC - Geneva (Switzerland)


9. WTO  - Geneva (Switzerland) 


10. UNESCO -  Paris (France)


11. WMO  - Geneva (Switzerland)


12. WIPO  - Geneva (Switzerland)


13. IOS  - Geneva (Switzerland)


14. IAEA  - Vienna (Austria)


15. OPEC  - Vienna (Austria)


16. ICJ  - The Hague (Netherlands)


17. FAO  - Rome (Italy)


18. NATO  - Brussels (Belgium)


19. IRENA  - Abu Dhabi (UAE)


20. SAARC  - Kathmandu (Nepal)


21. ASEAN - Jakarta (Indonesia)


22. APEC  - Singapore


23. OIC  - Jeddah (Saudi Arabia)


24. OPCW  -  The Hague (Netherlands)


25. WWF -  Gland, Vaud (Switzerland)


26. WEF  - Cologny, (Switzerland) 


27. IHO -  Monaco


28. ICC -  Dubai, (UAE)


29. IUCN  - Gland, (Switzerland)


30. ICOMOS -  Paris, (France)


31. UNWTO  - Madrid, (Spain)


32. IMO  - London (UK)


33. AI  - London (UK)

16 महाजनपद ( 600 325 ई. पू.)

 ✔️ 16 महाजनपद ( 600  325 ई. पू.) ✔️



✏️ बौद्ध ग्रंथ - अगुत्तरनिकाय के अनुसार 


✅ 1. कम्बोज --- राजधानी -- हाटक/राजपुर


✅ 2. गांधार -- राजधानी -- तक्षशिला

 

✅ 3. कुरु -- राजधानी -- इन्द्रप्रस्थ


✅ 4.शूरसेन -- राजधानी -- मथूरा 


✅ 5. मत्स्य -- राजधानी -- विराटनगर


✅ 6. अवन्ति -- राजधानी -- उज्जैन 


✅ 7. अश्मक - राजधानी -- पोतन/ पोठली ( दक्षिण भारत का एकमात्र जनपद )


✅ 8. पांचाल -- राजधानी --अहिच्छत्र/ काम्पिलय


✅ 9. कौशल -- राजधानी -- श्रावस्ती/ कुशावती


✅ 10. मल्ल -राजधानी -- कुशीनगर,पावापुरी


✅ 11. काशी - राजधानी -- वाराणसी


✅12. मगध - राजधानी -- राजगृह/ गिरिव्रज 


✅ 13. वज्जि - राजधानी -- वैशाली 


✅ 14. अंग - राजधानी -- चम्पा


✅ 15. वत्स- राजधानी -- कौशाम्बी

 

✅ 16. चेदि - राजधानी -- शक्तिमती 


✅ NOTE :- 2 गणराज्य -- मल्ल, वज्जि। 


✅ भारत से बाहर जनपद 2:-  कम्बोज, गांधी

🔰 Companies & Their Founder 🔰

 🔰 Companies & Their Founder 🔰 


1. Walmart के संस्थापक कौन है ?

Answer - सैम वॉल्टन (Sam Walton) 1962


2. Paytm के संस्थापक कौन है ?

Answer - विजय शेखर शर्मा (2010)


3. Google के संस्थापक कौन है ?

Answer - लैरी पेज, सर्फ ब्रिन (1998)


4. Microsoft के संस्थापक कौन है ?

Answer - बिल गेट्स, पॉल एलन (1975)


5. WhatsApp के संस्थापक कौन है ?

Answer - ब्रायन ऐक्टन ,जैन कौम (2009)


6. Amazon के संस्थापक कौन है ?

Answer - जैफ बेजोस (Jef bez0s) 1994


7. Flipkart के संस्थापक कौन है ?

Answer - सचिन बंसल और बिन्नी बंसल (2007)


8. Yahoo के संस्थापक कौन है ?

Answer - David filo, Jerry yang (1994)


9. Apple के संस्थापक कौन है ?

Answer - स्टीव जॉब्स (1976)


10. Wikipedia के संस्थापक कौन है ?

Answer - जिमी वेल्स (2001)


11. Motorola के संस्थापक कौन है ?

Answer - Paul & Joseph Gablin (1928)


12. Facebook के संस्थापक कौन है ?

Answer - मार्क जुकरबर्ग (2004)


13. Alibaba के संस्थापक कौन है ?

Answer - जैक मा (1999)


14. Nokia के संस्थापक कौन है ?

Answer - Fredrik Idestam, Leo Mechelin


15. Reliance के संस्थापक कौन है ?

Answer - धीरूभाई अम्बानी (1973)


16. Ebay के संस्थापक कौन है ?

Answer - Pierre Omidyar (1995)


17. Twitter के संस्थापक कौन है ?

Answer - जैक डॉर्स (2006)


18. Instagram के संस्थापक कौन है ?

Answer - केविन सिस्ट्रोम, माइक करिजर (2010)


19. YouTube के संस्थापक कौन है ?

Answer - Jawed KarimStee Chen (2005)


20. Skype के संस्थापक कौन है ?

Answer - Niklas Zennstrom Janus Friis (2003)


21. Tesla के संस्थापक कौन है ?

Answer - एलोन मस्क (2003)


22. Intel के संस्थापक कौन है ?

Answer - गॉर्डन मूरे (1968)


23. Samsung के संस्थापक कौन है ?

Answer - Lee Byungchul (1938)


24. Xiaomi के संस्थापक कौन है ?

Answer - Lie Jun (2010)


"तनाव या डिप्रेशन के बारे में रोचक तथ्य"

 "तनाव या डिप्रेशन के बारे में रोचक तथ्य"


         

जीवन में कभी-कभार Low Feel करना एक सामान्य बात हैं. लेकिन जब ये एहसास बहुत समय तक बना रहे और आपका साथ ना छोड़े तो ये डिप्रेशन या तनाव हो सकता हैं. ऐसे में जीवन बड़ा नीरस और खाली-खाली सा लगने लगता हैं. ऐसे में ना दोस्त अच्छे लगते हैं और ना ही किसी और काम में मन लगता हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं. इन्हें अच्छे से पढ़े ये बाते आपके काम आ सकती हैं.



1. पूरी दुनिया में 35 करोड़ लोग डिप्रेशन के शिकार हैं.


2. महिलाओं के डिप्रेशन में जाने के चांस मर्दों के मुकाबले 2 गुणा ज्यादा होते हैं.


3. Antidepressants डिप्रेशन ठीक करने में 46%-54% तक कारगर होते हैं जबकि Placebos 31%-38% तक कारगर होते हैं.


4. तनाव की वजह से आप 3 से 4 गुना ज़्यादा सपने देखने लगते हैं.


5. तनाव आपको जल्दी बूढ़ा बना सकता हैं.


6. अमेरिका में हर 8 में से 1 आदमी डिप्रेशन से पीड़ित हैं.


7. Comedian और मजाकिया लोग ज्यादा डिप्रेशन में रहते हैं.


8. जो लोग इंटरनेट पर ज़्यादा वक़्त बिताते हैं उनके डिप्रेशन में जाने, अकेला महसूस करने और पागल होने के चांसेस ज़्यादा होते हैं.


9. 1945 के मुकाबले आज 10 गुना ज्यादा लोग तनाव में रहने लगे हैं.


10. Iceland में सबसे ज्यादा लोग डिप्रेशन में रहते हैं.


11. अब्राहिम लिंकन डिप्रेशन के शिकार थे और अपने साथ चाकू रखने से बचते थे. उन्हें डर लगता था की कहीं वे खुद को ही न मार लें.


12. हाथी और चिम्पांज़ी में भी डिप्रेशन और तनाव के लक्षण पाये गए हैं.


13. France में हर 5 में से 1 व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हैं.


14. डिप्रेशन में होने पर आपका दिमाग आप पर चालें चलने लगता हैं. ये आप में आत्महत्या का ख्याल भी बना सकता हैं. डिप्रेशन से बच कर रहें.


15. डिप्रेशन से बचने के लिए जो दो सबसे उम्दा तरीके बतलाए जाते हैं उनमें से एक जिम में कसरत करना और दूसरा पालतू जानवरों के साथ वक्त बिताना है। आपको अपने दिमाग को तंदरूस्त और मजबूत रखने के लिए कम से कम एक पालतू पशु रखना चाहिए।


16. डिप्रेशन आपको स्वार्थी बनाता हैं. दुःखी होने पर किसी और के बारे में सोचना मुश्किल होता हैं विवेक से काम लें और खुश रहने के तरीके अपनाएँ.


17. Depression की वजह से आप 65% समय तो चिंता में गुजार देते हैं.


18. लगातार चिड़चिड़ापन डिप्रेशन का लक्षण हो सकता हैं। अगर आप दुनिया, अपनी ज़िन्दगी और अपने चाहने वालों से परेशान है तो हो सकता है की ये आपके दिमाग का फितूर हो.


19. डिप्रेशन आपके चाहने वालों के लिए भी उतना ही खतरनाक है जितना की आपके लिए.


20. हर साल अमेरिका में 2 करोड़ नए लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं.


21. तनाव वाला दिमाग चीजों को अलग तरह से देखता हैं.


22. 18 से 33 साल की उम्र तक आदमी सबसे ज्यादा तनाव में रहता हैं.


23. सिगरेट पीने वाले लोग, सिगरेट न पीने वाले और सिगरेट पीना छोड़ चुके लोगों की तुलना में अधिक तनाव ग्रस्त होते हैं.


24. देर रात तक कंप्यूटर पर काम आंखों, नसों और दिमाग में तनाव पैदा करता हैं.


25. ठन्डे पानी से नहाने से त्वचा अच्छी रहती है और तनाव दूर होता हैं.


26. तनाव में रहने वाला व्यक्ति खुद से ही झूठ बोलने की आदत पाल लेता है। आप चीजों से बचने की कोशिश करने लगते हैं या आप परिस्थितियों का सामने करने से कतराने लगते हैं.


27. 80% डिप्रेशन पीड़ितों को इलाज नहीं मिल पाता हैं.


28. Depressed लोगों को सर्दी ज़ुकाम लगने के चांसेस non-depressed लोगों के मुक़ाबले ज़्यादा होते हैं.


29. आधी उम्र होने के बाद testosterone की कमी की वजह से मर्दों के depression में जाने के चांसेस बढ़ जाते हैं.


30. मनोचिकित्सक कहते हैं कि तनाव या अवसाद के चलते आप ज्यादा सोचने लगते हैं और हमारा दिमाग उन समस्याओं को ईजाद कर लेता है जो पहले तक नहीं थीं.


31. आपको हफ्ते में कम से कम 2 से तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त को देखना चाहिए। आपको इससे तनाव से लड़ने में काफी मदद मिलेगी। यह एक मुफ्त और किफायती इलाज हैं.


32. वीडियो गेम खेलकर भी आप अपने तनाव से काफी हद तक मुक्ति पा सकते हैं। अगर कोई खेल आपको सकून देता है तो यह कतई न सोचें कि आप वक्त जाया कर रहे हैं.


33. Sex करने से तनाव कम होने के साथ-साथ सिर दर्द भी गायब हो जता हैं.


34. रात को अच्छी नींद लेने से तनाव को कुछ हद तक रोका जा सकता हैं.


35. गुस्से को Control करने के लिए आवश्यक है कि गहरी सांस लें और फिर बाहर निकालें. इस Process से Nervous System Active हो जाता है, जिससे दिल की गति धीमी हो जाती है. इससे तनाव और क्रोध कम होने लगता है. इसीलिए जब भी क्रोध आए तो तीन बार जोर से सांस लें और बाहर छोड़ दें.

36. आधा घंटा पौधों की देखभाल करने सेमानसिक तनाव, मेन्टलस्ट्रेस से उतनी ही मुक्ति मिलती है, जितना कमरे में एक Interesting book का Study करने से मिलती हैं.


37. अगर आप को गुस्सा आ रहा है, तो अपने हाथों को एक दूसरे के साथ रगड़े. ऐसा करने से आप के हाथ गर्म होंगे और क्रोध के समय Nervous System में तेजी से बढ़ता रक्त प्रवाह Slow हो जाएगा.

जज फ्रैंक कैप्रियो के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी

  जज फ्रैंक कैप्रियो के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है: 1) पूरा नाम और परिचय पूरा नाम: Frank Caprio (फ्रैंक कैप्रियो) जन्म:...