सोमवार, 27 दिसंबर 2021

मानवीय शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य/ Interesting/Amazing Facts about Human Body/मानव शरीर

                                    




                                        ☀️"मानवीय शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य"...✍️


मानव शरीर की संरचना जितनी अद्भुत है उतनी ही जटिल भी है। मानव शरीर कई सारे कोशिकाएँ, ऊतक और अलग-अलग अंगों से बनता है। आइये जानते है मानवीय शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य..


मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी फीमर (जांध की हड्डी) है, और यह स्टील से भी मजबूत होती है 


मनुष्य का दिमाग दिन के मुकाबले रात को ज़्यादा सक्रिय होता है।


औरतों का दिल पुरुषों के दिल से ज़्यादा जल्दी धड़कता हैं।.


एक वयस्क मानव में, उसकी हड्डियों का 25% हिस्सा पैरों में होता है।

बच्चे हमेशा नीली आँखों के साथ पैदा होते हैं। उनकी आँखों में मेलेनिन को जमने में समय लगता है।


शरीर का एकमात्र हिस्सा जिसमे कोई रक्त की आपूर्ति नहीं है, वह आंख का कॉर्निया है। यह हवा से सीधे ऑक्सीजन ग्रहण करता है।


दुनिया में जितने लोग हैं, उससे कहीं अधिक मानव मुंह में बैक्टीरिया मौजूद हैं

मनुष्य की बहुत ज़्यादा खाने के बाद सुनने की क्षमता कम हो जाती है।


हमारी Middle Finger (बड़ी उंगली) का नाखून बाकी सभी नाखुनों से ज़्यादा तेजी से बढ़ता है।


क्या आप जानते हैं हमारी खोपड़ी 29 अलग-अलग हड्डीयों से बनी हैं


हमारे शरीर की अस्सी प्रतिशत गरमाहट, हमारे सिर से निकलती है।


जन्म के बाद आँखों का आकर नहीं बढ़ता लेकिन नाक और कान का विकास नहीं रुकता।


मानव मस्तिष्क में एक मेमोरी क्षमता होती है जो हार्ड ड्राइव पर चार से अधिक टेराबाइट्स के बराबर होती है।


मानव शरीर में 900 पेंसिल बनाने के लिए पर्याप्त कार्बन, एक खिलौना तोप को चलाने के लिए पर्याप्त पोटेशियम, साबून के 7 बार बनाने के लिए पर्याप्त वसा और 50 लीटर बैरल भरने के लिए पर्याप्त पानी होता हैं।


एक औसत जीवन काल में मानव का दिल तीन बिलियन से अधिक बार धड़कता है।

हमारे शरीर में 100 प्रकार से ज़्यादा वायरस पाए जाते हैं, जिसके कारण हमें सर्दी होने की सम्भावना होती है।

हमारी लम्बाई शाम की तुलना में सुबह 1 सेमी. ज़्यादा लम्बी होती है।


मानव मस्तिष्क में इतनी तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं कि उन्हें गिनने में लगभग 3,000 साल लग जाते हैं।

मानव भ्रूण गर्भावस्था के तीन महीने के भीतर उंगलियों के निशान बनाना शुरू करता है।


यदि मनुष्य अपने पुरे जीवनकाल में अपने बाल नहीं कटवाएँगे तो बालों की लंबाई 725 किलोमीटर हो सकती हैं।


हमारे शरीर की सबसे मज़बूत मांसपेसी हमारी जीभ में पाई जाती है।


जब एक शिशु का जन्म होता है तो उसके शरीर में 300 हड्डियाँ होती हैं लेकिन जब वो बड़ा हो जाता है, तो उसके शरीर में सिर्फ 206 हड्डियाँ होती हैं।


मनुष्य का बायाँ फेफड़ा उसके दाएं फेफड़े से लगभग 10 प्रतिशत छोटा होता है।

मनुष्य के शरीर की आधी हड्डियाँ हाथ और पैर की हड्डियों में होती है।


मनुष्य की बाहरी त्वचा हर 27 दिन में नई हो जाती है।


एक पुरुष के शरीर में लगभग 8 लीटर रक्त होता है जबकि महिलाओं में लगभग 5 लीटर रक्त होता है।


हमारा दिल इतनी रफ्तार से खून पंप करता है, कि खून किसी इमारत के चौथे माले पर पहुँच सकता है।


इंसान के दांत शार्क के दांतों की तरह ही मजबूत होते हैं।


मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत है।

मनुष्य ही केवल एक ऐसी प्रजाति है जिसके भावनमयी आंसु निकलते हैं।


शरीर में सबसे बड़ी कोशिका मादा अंडा है और सबसे छोटा नर शुक्राणु है।

रक्त पानी की तुलना में 6 गुणा मोटा होता हैं।


भौहों के बीच की जगह को “ग्लैबेला” कहा जाता है जो लैटिन शब्द ग्लैबेलस से निकला है जिसका अर्थ चिकनी।


एक वयस्क मानव की छोटी आंत लगभग 18 से 23 फीट लंबी होती है, जो कि एक वयस्क व्यक्ति की लम्बाई से लगभग चार गुना अधिक होती है।

1 टिप्पणी:

Toxic Relationship:- जहरीला रिश्ता कुछ निशानियों

  Toxic Relationship:- जहरीला रिश्ता कुछ निशानियों टॉक्सिक रिलेशनशिप क्या है, इन संकेतों से पहचानें:- क्या वह आपको इमोशनली ब्लैकमेल करता ...